बिंदकी: झाऊपुर में कारगिल युद्ध में शहीद विजयपाल सिंह यादव की शहादत दिवस पर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- वह हमेशा याद रहेंगे
फतेहपुर जनपद के अमौली क्षेत्र के झाऊपुर गांव में बुधवार को दिन में करीब 11 बजे से कारगिल युद्ध में अमर शहीद विजयपाल सिंह यादव के शहादत दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फतेहपुर जनपद के सपा के सांसद नरेश उत्तम पटेल सहित तमाम लोगों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सांसद ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद विजय पाल सिंह यादव का नाम रहेगा।