मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान 92 साल पुराना बजरंगबली मंदिर हटाया गया, पुनर्निर्माण का आश्वासन मिला
मुगलसराय: सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत आज मंगलवार दोपहर 12 बजे को प्रशासन ने 92 वर्ष पुराने बजरंगबली मंदिर को हटाया। मंदिर समिति और निर्माण कंपनी के बीच लिखित सहमति के बाद कार्रवाई की गई। हनुमान जी की प्रतिमा को विधिवत अस्थायी चबूतरे पर स्थापित किया गया। प्रशासन ने एक माह के भीतर मंदिर के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया।