नवाबगंज: बाराबंकी में राम मंदिर ट्रस्ट को संघ मुक्त करने की मांग को लेकर सीपीआई ने निकाला जुलूस
बाराबंकी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों को संघ मुक्त कराने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। जुलूस को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संघ से जुड़े लोगों का वर्चस्व है।