ठेठईटांगर: कोनपाला मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोनपाला मंडल में सोमवार शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय महतो समेत कई कार्यकर्त