मांट: नोहझील पुलिस ने चोरी की तीन बाइक समेत दो अभियुक्तों को पकड़ा
Mat, Mathura | Jul 27, 2026 मांट तहसील के थाना नौहझील पुलिस ने बाजना कस्बा स्थित लालपुर रोड डाक बंगले के पास से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि उनकी निशानदेही पर पास के खंडहर डाक बंगले से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।