गोपालगंज: रतनपुरा गांव में पैसे के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग हुए घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में पैसे के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी से पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।