गोपालगंज: खैरा आजम गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार 3 लोगों की हुई मौत, 7 लोग हुए घायल
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव के पास ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई।