गोपालगंज: हसना गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग महिला जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसन गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई। हादसे के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जख्मी महिला को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंची। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।