गोपालगंज: सासामुसा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुंचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।