बागली में टावर पर चढ़ी महिला… नीचे खड़ी पुलिस से बोली— “मुझे मेरे पति के पास जाना है!”
देवास के बागली के ग्राम छतरपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला बीएसएनएल टावर के टॉप पर जा बैठी। महिला कागज पर संदेश लिखकर अपनी बात नीचे मौजूद लोगों तक पहुंचा रही थी।
सूचना मिलते ही डायल-112 और बागली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संयम और संवेदनशीलता से महिला से संवाद किया और उसके पति को मौके पर बुलाया।
पति के पहुंचने और पुलिस की समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक तरफ पारिवारिक विवाद… दूसरी तरफ जिंदगी दांव पर। पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
#Bagli
#Dewas
#DewasNews
#Dial112
#MadhyaPradesh