मुंगावली: मुंगावली में 48 वर्षीय महिला के साथ दबंग ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ रोड़, मुंगावली निवासी नर्वदी बाई उम्र 48 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को रात लगभग 9 बजे वार्ड नम्बर सात, मल्हारगढ़ रोड़, मुंगावली निवासी रविंद्र आदिवासी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, महिला कि शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।