Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आसपास नाली निकासी व्यवस्था का निरीक्षण, अधूरा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश सिंगरौली। जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर एवं आसपास के शासकीय कार्यालयों के पास समुचित नाली निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान आए दिन जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह तथा एसडीओ इंजीनियर ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य तो कराया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण अधूरा होने के कारण वर्षा का पानी सुचारु रूप से नहीं निकल पा रहा है, जिससे जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर और आसपास के शासकीय कार्यालयों के समीप जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को अधूरा नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वार्ड पार्षद संतोष शाह ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया गया है और जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कराकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।

Singrauli, Singrauli | Aug 1, 2026