कोरबा: 2 दिन पहले लगा मीटर और उजड़ गया आशियाना, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, परिवार मदद के इंतजार में
Korba, Korba | Apr 20, 2026 अंगारखार गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंगारखार गांव निवासी तुलसी लहरे के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में घर में रखा धान, चावल, दैनिक उपयोग का पूरा राशन, कपड़े और बेहद जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए।