बरियातु: श्री राम मंदिर परिसर में स्नानागार भवन निर्माण का जिप सदस्य ने किया शिलान्यास
मंगलवार दोपहर 3 बजे बारियातू स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्नानागार भवन निर्माण कार्य वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच जिला परिषद सदस्य रमेश राम द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे .कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जनार्दन पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना से की गई।