बिछिया: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिछिया विधानसभा के श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन यात्रा पर हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिछिया विधानसभा के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिक,श्रद्धालु-आज सोमवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय से मथुरा-वृंदावन की पावन यात्रा के लिए रवाना हुए। जिले से कुल 196 श्रद्धालुओं का दल यात्रा में शामिल है। योजना भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने इस यात्रा को रवाना की