बीना: ग्राम दुधावनी में सांप के डसने से 13 महीने की बच्ची की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Oct 11, 2024 आज सुबह करीब 4:30 बजे 13 महीने की किरण पिता खुशी लाल अहिरवार निवासी ग्राम दुधनी को सांप ने डस लिया। रोने की आवाज सुनते ही बच्ची के माता-पिता उठ गए और पास में सांप को देखकर घबरा गए, परिजनों ने सांप को तो मार दिया लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय झड़वाने ले गए और इलाज नहीं मिलने से बच्ची की मौत हो गई।