नौतन: नौतन में छोटेलाल कुशवाहा दूसरी बार भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष बने, नौतन राम जानकी मंदिर परिसर में हुई बैठक
नौतन प्रखंड के भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा को दुसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नौतन के राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार के दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर छोटेलाल कुशवाहा के कार्यों को देखते हुए उन्हें दुसरी बार बनाया हैं।