हरलाखी: हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के TPC भवन में रविवार को शांति समिति की बैठक की गयी आयोजित
हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के TPC भवन में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता CO सौरभ कुमार ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने सभी लोगो से आपसी व भाईचारे के साथ 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को होने वाले कार्यक्रम शांति पूर्वक मनाने की अपील की गयी।