रेवदर: रेवदर के आनदरा हाईवे पर ट्रेलर का टायर फटने से टला बड़ा हादसा, हादसे के बाद हाईवे पर यातायात हुआ बाधित
Reodar, Sirohi | Apr 22, 2026 रेवदर क्षेत्र में हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया।अनादरा स्थित भवानी होटल के पास चलते ट्रेलर का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलर हाईवे से नीचे उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों ट्रेलर चालकों को मामूली चोटें आईं