कलान: कलान में किसान ने 17 साल से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सीएम से लगाई गुहार
कलान (शाहजहांपुर)।तहसील कलान के ग्राम कुदरासी निवासी किसान राजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। किसान ने रविवार दिन के 10:00 बजे बताया गाटा संख्या 222 की करीब 5 बीघा जमीन पर गांव के ही धूम सिंह व रामपाल ने 17 वर्षों से कब्जा कर रखा है।