जमुई: मामूली विवाद को लेकर अम्बा गांव में युवक को मारकर किया घायल, SC/St थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 जमुई के अम्बा गांव में बाहरी व्यक्ति को घर बुलाने से मना करने पर महेंद्र मांझी के साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे महेंद्र मांझी बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घटना की जानकारी एससी एसटी थाना की पुलिस को दी गई और लिखित आवेदन देकर घायल युवक ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।