जमुई: दौलतपुर बहियार में मवेशी चराने गए एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से हुई मौत
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 दौलतपुर बहियार में बुधवार की सुबह मवेशी चराने गए एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर निवासी गोविंद यादव का पुत्र गोरेलाल यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोरेलाल यादव प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की सुबह मवेशी को लेकर दौलतपुर गांव के बहियार की ओर गया था।