जमुई: पत्नी से झगड़ा के बाद नाराज पति ने बरसोतिया गांव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 बरसोतिया गांव में पत्नी से झगड़ा के बाद शनिचर सिंह के पुत्र बबलू कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई। उंसके बाद दरवाजा को तोड़कर युवक को फंदे से उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लाया गया।