जमुई: भारत बंद के दौरान कचहरी चौक को जामकर दिया धरना, इंडिया गठबंधन ने किया समर्थन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया विरोध
Jamui, Jamui | Aug 21, 2024 एससी/एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में संविधान बचाव संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का बुधवार को जमुई में भी व्यापक असर दिखा। बाज़ार की सभी दुकानें बंद रही और आवागमन भी बाधित रहा। साथ ही लोगों ने कचहरी चौक को जाम कर सड़क पर ही धरना पर बैठ गए। वहीं बंद के समर्थन में इंडिया गठबंधन के भी नेता सड़क पर उतर आए और जमकर आक्रोश जताया।