राजगढ़: चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां आज जाएंगे संयुक्त राष्ट्र संघ, 81वें महासभा सत्र में होंगे शामिल
Rajgarh, Churu | Oct 3, 2026 चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां शनिवार, 03 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना होंगे। 05 से 11अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित इस आधिकारिक दौरे में भारतीय संसद सदस्यों का प्रथम दल शामिल होगा,जिसमें सांसद राहुल कस्वां भी हिस्सा लेंगे।संवाद के माध्यम से भारत की संसदीय भागीदारी और वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।