चम्बा: चंबा में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में चुराह जोन ने वॉलीबाल खिताब जीता
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026 राजकीय माध्यमिक विद्यालय भनौता में जारी जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन चुराह जोन ने वॉलीबाल फाइनल में सेंटर जोन को हराकर खिताब पर कब्जा किया। सलूणी जोन की छात्राओं ने कबड्डी और बैडमिंटन में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।