बिलासपुर पुलिस का ड्रग मनी पर बड़ा प्रहार, ₹1.35 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए ₹1 करोड़ 35 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज की है। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि कार्रवाई सिर्फ नशे की बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्रग मनी और सप्लाई नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बरमाना के मामलों में आरोपियों से जुड़ी गाड़ियों, बैंक खातों और संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन और बाहरी क्षेत्रों से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Chamba, Chamba | Sep 25, 2026