Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image

करंट की चपेट आने से बुजुर्ग महिला की मौतः हरदोई में कूड़ा फेंकते समय बिजली का पोल छूने से हुआ हादसा हरदोई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिजली के खंभे से करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना मझिला थाना क्षेत्र के शहादत नगर में सुबह 7 बजे हुई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सुबह 8:21 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।शहादत नगर निवासी मृतक के पुत्र बबलू के अनुसार, मां रामवती (65) घर के आंगन की सफाई के बाद कूड़ा फेंकने जा रही थीं। सुबह लगभग 7 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरे पर कूड़ा फेंकते समय उनका शरीर रास्ते में लगे एक बिजली के पोल से छू गया। दावा है कि पोल में पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था।करंट की चपेट में आने से रामवती गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से टोडरपुर सीएचसी ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने सुबह 8:21 बजे रामवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति नरेश का 20 साल पहले निधन हो चुका था। वह अपने बेटे बबलू और दो बेटियों, अनीता व मैंना, के साथ रहती थीं।शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश है।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

MORE NEWS

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।
 सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। 

सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग।

ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर। सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग। ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026