चाईबासा: दुर्गा मंदिर में कन्या पूजन के साथ खिचड़ी प्रसाद का आयोजन
चाईबासा: मंगलवार को दोपहर 12 बजे दुर्गा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कन्याओं को विधिवत प्रसाद ग्रहण कराया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं शांति का वर मांगी