बिछिया: अंजनियां पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दे रही सुरक्षा की जानकारी!
बिछिया के अंजनियां क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार तेज हो रहा है। चौकी अंजनियां के एएसआई राजेश सराठे अपनी पुलिस टीम के साथ वन विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बता रहे हैं l 5 जुलाई रविवार दोपहर1:30 बजे भी यहां अंजनिया पुलिस ने अभियान चलाया है l