धरमसिंहवां थाना क्षेत्र के मेहदूपार गांव में युवक की पिटाई के मामले में बजरंग दल के सहसंयोजक सौरभ जायसवाल ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जिला अधिकारी से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल बृहद आंदोलन करेगा।