करेरा: दिनारा में शिवपुरी भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा, दतिया का चुनाव पूरे भाजपा परिवार का चुनाव है
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले शिवपुरी भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव दिनारा में कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दतिया का चुनाव केवल आशुतोष तिवारी का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव है।