गुन्नौर: कस्बा गवां में मुख्य मार्ग पर बनी आरसीसी सड़क तेज धमाके के साथ फटी, धमाका सुनकर आसपास के लोग सहम गए
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में उस समय हड़कंप मच गया। जब गवां अनूपशहर मार्ग पर जुगल किशोर महाविद्यालय के सामने बनी सड़क तेज धमाके के साथ फट गई। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोग और राहगीर सहम गए। लोगों ने बताया कि जब आरसीसी सड़क फटी तो ऐसा लगा कि जैसे कोई बम फटा हो। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय तापमान काफी अधिक था।