झांसी: झांसी न्यायालय ने हत्या कर डकैती डालने वाले 4 बदमाशों को सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया ₹25-25 हजार का जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Feb 6, 2025 झांसी में हत्या कर डकैती डालने वाले 4 बदमाशों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 3 साल पहले बदमाशों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया था। वे लाखों रुपए के गहने लूटकर ले गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को अरेस्ट किया था। बाद में एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। 4 बदमाशों को सजा सुनाई है। उन पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।