झांसी: प्रेमनगर पुलिस ने बल्लमपुर रेलवे अंडर पास से एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण व बाइक
Jhansi, Jhansi | Feb 6, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 1 शातिर लुटेरे को बल्लमपुर रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल, 1 चैन, 2 चूड़ी, 01 सिक्का व नगदी 2800 रुपये बरामद हुए।