झांसी: सत्ता के बल पर और समाज-सेवा की आड़ में दबंग भूमाफियाओं ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया, पीड़ित ने गांधी उद्यान में धरना दिया
Jhansi, Jhansi | Feb 6, 2025 रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हबीबुर्रहमान ने कचहरी स्थित गांधी उद्यान में गुरुवार समय करीब दोपहर 2 बजे धरना देकर भूमाफियाओं पर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकरयाना व प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल निवासी हबीबुर्रहमान ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर हाथों में तख्ती लेकर धरने पर बैठे हैं।