देवली: अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली की की जप्त, जांच जारी
Deoli, Tonk | Jun 13, 2026 अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त देवली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान पर करवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त किया है। देवली थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी हेमराज चौधरी के निर्देशों के पश्चात गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।