अरवल: अरवल के बैदराबाद बाजार में LPG जांच: 18 खाली सिलेंडर जब्त, मालिक पर कार्रवाई
Arwal, Arwal | Apr 11, 2026 जिला प्रशासन के सतत निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार व जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविन्द कुमार मिश्रा की टीम ने बैदराबाद बाजार के एक आवास से 18 खाली गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। मौके पर खाली सिलेंडर गैस को सिलेंडर गैस एजेंसी को सौंपे गए। मालिक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।