रॉबर्ट्सगंज: जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सब्जी की खेती प्रभावित, करमा क्षेत्र के किसान परेशान
स्थानीय क्षेत्र में ऊंची जमीन होने के कारण मिर्च ,टमाटर, गोभी बैंगन, लोभिया,परवल,कद्दू ,लौकी,नेनुआ जैसी सब्जियों पर खराब असर पड़ने लगा है।केकराही क्षेत्र के पिपरा, जदेरुआ, भरूहा, खैराही,भदोही, बहैरा, दिलाही ,आदि गांव में ऊंची जमीन अक्सर कर देखने को मिलती है जहां किसान सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। सब्जी की खेती कर के मंडी ले जाते है।