सिवनी: खवासा टोल विवाद में 4 नामजद सहित अन्य पर केस, विधायक से मिले स्थानीय जनप्रतिनिधि
Seoni, Seoni | Aug 2, 2026 सिवनी के खवासा टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल छूट देने के विवाद के बाद कुरई थाने में 4 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई से नाराज स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक रविवार को बरघाट विधायक कमल मर्सकोले के सिवनी स्थित निवास पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों से चर्चा कर उचित निराकरण का आश्वासन दिया।