#haridwar : ज्वालापुर में बिजली की तारों में हुए भयंकर विस्फोट, व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की तनेजा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीकेंड पर रहती है भारी भीड़ : देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर
रेलवे रोड सैंट मैरी स्कूल के सामने विद्युत लाइन में हुआ भीषण विस्फोट वीकेंड के चलते बाजार में अत्यधिक भीड़ थी लेकिन गनीमत यह रही कोई भी जन हानि नहीं हुई और समय रहते व्यापार मंडल के शहर महामंत्री विक्की तनेजा द्वारा विद्युत विभाग को सूचना दी गई और विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई जिससे कोई बड़ी घटना होने से बच गई। जबकि इन तारों को बदले हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है फिर भी इतनी जल्दी इन तारों में शॉर्ट सर्किट होकर गिरना एक जांच का विषय जरूर है क्योंकि कई सालों पुरानी तारे आज भी सही कार्य कर रही है लेकिन यह 3 साल पहले ही बदली गई तारों की स्थिति इतनी खराब है कि रविवार को बाजार मे भीड़ होने के कारण कोई बड़ी घटना घट सकती थी।
Haridwar Stambh Vasudev @highlight Vicky Taneja
Hardwar, Haridwar | Sep 6, 2026