शादी के 6 महीने बाद पत्नी की हत्या, होटल में चाकू से हमला, आरोपी पति अस्पताल में भर्ती
दिल्ली से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है...
जहां शादी के महज छह महीने बाद एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।
मामला लाहौरी गेट इलाके के होटल प्रिंस का है... जहां पति-पत्नी बुधवार को ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक, रात में दोनों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला पर चाकू से कई वार किए गए। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की।
गुरुवार सुबह होटल कर्मचारियों को जब घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी पति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
मृतका 28 साल की थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं उसका पति राजस्थान का रहने वाला है और वहां चाय की दुकान चलाता है।
पुलिस के मुताबिक, पति बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजस्थान से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस में चेक-इन किया।
फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल में लगे CCTV और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस आरोपी पति के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ के बाद विवाद की असली वजह और पूरी वारदात की तस्वीर साफ हो सके।
शादी के सिर्फ छह महीने बाद रिश्ते का इस खौफनाक अंजाम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर ऐसा क्या हुआ कि घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया?
#घरेलूहिंसा #घरेलूलड़ाई #फैमिलीडिस्प्यूट #पतिपत्नीविवाद #चाकूबाजी #हत्या #बदला #अवैधसंबंध