खेकड़ा: रटौल में ट्यूबवेल से चोरी करते 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किए सामान, 3 अवैध चाकू व गाड़ी सहित उपकरण बरामद
थाना कोतवाली खेकडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान रटौल में साहिद पुत्र महफूज के ट्यूबवैल से चोरी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ 1 स्टार्टर, 3 मीटर कॉपर केबिल का तार, एक स्टार्टर ऑपरेटर, एक ट्यूबवैल के गेट का टूटा हुआ ताला, चोरी करने में प्रयुक्त औजार एक आरी, एक बडा पेंचकश, एक स्क्रूईंच, 9 पाने, 9 चाबी, 4 आरी ब्लेड, 4 रस्सी के