रामपुर: ग्राम बकनौरी स्थित ससुराल में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए
Rampur, Rampur | Sep 26, 2026 शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र के ग्राम नाजरपुर निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र की ससुराल रामपुर के बकनोरी में है। शुक्रवार धर्मेंद्र अपनी ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान मौत हो गई। धर्मेंद्र के परिजनों ने ससुराल वालो पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही