लोहरदगा: 26 मई को गंगा दशहरा पर लोहरदगा के बड़ा तालाब में सजेगा भक्ति का दरबार, गंगा आरती की तैयारियों का जायजा लिया गया
लोहरदगा जिले में आगामी 26 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के बड़ा तालाब परिसर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बड़ा तालाब