औरैया: मुख्यमंत्री ने मानस सभागार में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस इलाज के कार्ड
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से किया गया। इसके समानांतर औरैया के कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। जिले की तीनों तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर 20-20 लाभार्थियों को कार्ड दि