ब्यावर: राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर की मासिक बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य योजना में महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई
Beawar, Ajmer | Aug 11, 2025 राजस्थान राज्य पेंशनर चिकित्सा रियायती योजना में संशोधन किए गए हैं। पेंशनरों के लिए ओपीडी दवाओं की वार्षिक सीमा अब 50 हजार से बढ़कर 2 लाख रुपए हो गई है। जांचों के लिए 5 हजार से अधिक राशि स्वीकृत करने के अधिकार राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी को दिए गए हैं। 2 लाख से 7 लाख रुपए तक की स्वीकृति मुख्य कार्यकारी अधिकारी देंगे।