हरलाखी: हरलाखी के जिला परिषद सदस्य के पति सहित दो पर आदर्श चुनाव अचार सहिंता उलंघन का मामला दर्ज
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में हरलाखी के जिला परिषद सदस्य सीमा यादव के पति विजय मार्शल व बेता परसा गांव निवासी मो शाहिल के विरुद्ध हरलाखी थाने में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर पदाधिकारी विजय कुमार झा के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके मुताबिक दोनों नेता बगैर अनुमति के राजनीतिक सभा कर मतदाताओं को प्रभावित किया है।