हरलाखी: रानीपट्टी गांव में घर में घुसकर चाकू से सास व बहु पर हमले को लेकर हरलाखी थाना में केस हुआ दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दो महिला सास व बहु को जख्मी करने के मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। महिला के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में बदमाशों द्वारा हमले के दौरान घर से तीन लाख रुपये भी लूटने की बात कही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।