हरदोई: पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया, सीओ बोले- चारों आरोपित अरेस्ट
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026 सुरसा क्षेत्र के काहटरा गाँव के पास नहर की पटरी पर शुक्रवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की शुक्रवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। विनोद की मौत के बाद लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने सेमरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।